एसपी ने कादरीगेट थाने का किया निरीक्षण, थानाध्यक्ष को दिये दिशा निर्देश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक ने कादरीगेट थाने का औचक निरीक्षण किया तथा अभिलेखों व रजिस्टरों का रखरखाव देखा तथा थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कादरीगेट थाने का औचक निरीक्षण किया। जिससे पुलिसकर्मियों में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने अभिलेखों का रखरखाव तथा रजिस्टरों को चेक किया। साथ ही मुंशी को समस्त अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिये कि थाने में आने वाले सभी फरियादियों की समस्याओं को शालीनता से सुनकर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाये। साथ ही जनता से सामंजस्य भी बनायें। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने नई व पुरानी बिल्डिगों का निरीक्षण भी किया तथा थानाध्यक्ष आमोद सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *