कच्ची दीवार पलटने से किशोर घायल, लोहिया में भर्ती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कच्ची दीवार पलटने से किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर दो जे के लगभग अनुराग पुत्र बालट्टर उम्र 14 वर्ष निवासी राजेपुर राय थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर को पिता द्वारा डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता द्वारा बताया कि पुत्र अपनी ननिहाल उमरिया खुर्द थाना सवाजपुर में रह रहा था। वह चारे वाली मशीन चला रहा था, तभी पीछे से कच्ची दीवार पलट गयी। जिससे उसका पुत्र व उसके नाना हरीराम सिंह पुत्र सेवाराम दीवार के मलबे में दब गये। चीख पुकार सुनकर मौके पर काफी ग्रामीण एकत्रित हो गये। आनन-फानन में दोनों को मलब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक हरीराम सिंह पुत्र सेवाराम की मौत हो चुकी थी, लेकिन उसका पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल लाया। फिलहाल चिकित्सकों ने किशोर को भर्ती कर उसका उपचार शुरु कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *