मंडप छोड़ प्रेमी संग भाग निकली दुल्हन, बहन ने प्रेमी पर दर्ज कराई रपोर्ट

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। घर में शादी को लेकर खुशी का माहौल था। हर कोई शादी की तैयारियों में व्यस्त था। इसी दौरान बरात आने से चंद घंटे पहले दुल्हन मंडप छोडक़र प्रेमी के संग फरार हो गई। जिस घर में शहनाइयां बजनी थीं, वहां एकदम सन्नाटा पसर गया। युवती के न मिलने पर सूचना पुलिस को दी गयी।
जानकारी के अनुसार युवती का गांव के ही बिरजू नामक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बिरजू गैर जाति का है। इस कारण दोनों की शादी परिवार को मंजूर नहीं थी। इसलिए युवती की शादी मैनपुरी से तय की गयी थी और वहीं से गुरुवार को बारात आनी थी। परिजन शादी की अंतिम तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच अचानक दुल्हन के गायब होने की जानकारी मिली तो परिवार में हडक़ंप मच गया। युवती को काफी तलाश किया गया, लेकिन वह नहीं मिली। तब घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। इसके बाद वर पक्ष को भी घटना से अवगत कराया गया, तो वर पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इधर, युवती की बड़ी बहन ने बिरजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस युवती और बिरजू की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि युवती के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती और युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को बरामद किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *