फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक पाण्डाल में आला गायक मुन्नालाल राठौर ने अपनी आला की गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। गांधी विचार मंच व स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत गंगा स्वच्छता, नारी सशक्तिकरण, सबका विकास, सबका साथ, भारत में रामराज आधारित आला प्रस्तुत किया गया।

जिले के आला सम्राट मुन्नालाल राठौर ने आला के माध्यम से जागरण किया और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। गांधीवादी विचारों को अवगत कराते हुए स्व0 महरम सिंह को याद किया गया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। अध्यक्षता ईश्वरदास ब्रह्मचारी ने की। उन्होंने मेले में सर्वे भवन्तु सुखना का संदेश देते हुए स्वच्छता पर जोर दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कल्पवासी व गांधी विचारधारा के लोग मौजूद रहे।