शबरी व हनुमान की महिमा की कथा सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री कामेश्वर नाथ सुन्दकाण्ड समिति नवदिया के तत्वाधान में उर्मिला वाटिका में चल रही श्री राम कथा महामहोत्सव एवं दुर्लभ सत्संग में सुबह महाराज के साथ भक्तगणों ने मोहल्ला सिद्धार्थनगर व सिविल लाइंस में प्रभातफेरी निकाली। नगर वासियों द्वारा प्रभातफेरी का रंगोली बनाकर दीप जलाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अष्टम दिवस की कथा में ऋषिकेश से पधारे बालसन्त भोले बाबा महाराज ने भक्त शबरी की महिमा एवं भक्त शिरोमणि हुनमान महाराज की महिमा (सुन्दकाण्ड) का बड़ा ही सुंदर वर्णन किया। महाराज द्वारा राम, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव, अशोक वाटिका की बड़ी ही सुंदर, मनमोहक, जीवन्त झांकियों के स्वरूप का प्रस्तुतिकरण महाराज द्वारा किया गया। अनुपम, जीवन्त झांकियों को देख पंडाल में उपस्थित सैकड़ों भक्तगण भाव विभोर हो उठे। कार्यक्रम में मुख्य यजमान राजेश मिश्रा एवं रतन दीक्षित सपत्नी मौजूद रहे। महाराज द्वारा पूर्व में चल रही सुंदरकांड समिति नवदिया के विस्तार का आवाह्न किया गया। साथ ही लोगों से प्रतिवर्ष इस तरह के धार्मिक आयोजनों को करने का निर्देश दिया। राम कथा में प्रतिदिन गीतोक्त स्तुति, प्रार्थना, प्रवचन एवं प्रभातफेरी सुबह 05 बजे से 07 बजे तक, संगीतमय श्रीराम कथा एवं प्रवचन दोपहर 02 बजे से 06 बजे तक, भजन कीर्तन एवम सत्संग रात्रि 08 बजे 10 तक रहेगा। कार्यक्रम की व्यवस्था में अंबिका प्रसाद द्विवेदी, अनिल तिवारी, दीपक मिश्र, आदेश शुक्ला, शैलेश मिश्रा, सुभाष दीक्षित, हर्षित शुक्ल, पंकज दीक्षित, छोटेलाल गुप्ता, गौरव मिश्र, गौरव शुक्ला, संतोष दुबे, पुष्कर मिश्रा, पंकज मिश्रा, राजीव मिश्रा, आकाश मिश्रा, प्रहर्ष मिश्रा, श्रेय मिश्रा, सुमित शुक्ल, आकाश मिश्र, पारस आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *