ब्रह्माकुमारी केंद्र पर संस्कार परिवर्तन समर कैम्प का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ओमनिवास जटवारा जदीद आश्रम पर संस्कार परिवर्तन समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंडल लाइटिंग के द्वारा संस्कार परिवर्तन समर कैंप का उद्घाटन किया गया। इसमें कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। राजयोगिनी शोभा बहन ने कहा कि सब बच्चे एक दूसरे के साथी हैं। जैसे झाड़ू एक संगठन में है तो सलामत है और कितना भी कचरे को साफ कर सकती है और इंसान जब तक इंसानियत के संबंधों से जुड़ा है तब तक वह सलामत है और हमारे बच्चे तब तक सलामत हैं जब वह परमात्मा को सच्चा दोस्त बनकर हाथ में हाथ देकर चलता है तो परमात्मा उसकी हर कदम मदद करने में वाध्य है, बच्चों का जीवन सलामत रहेगा कहते हैं।
पूनम बहन ने कहा कि राम ने बंदरों की सेवा से पुल बांधकर लंका को पार कर लिया। वैसे हम बच्चे श्रेष्ठ कर्मों के आधार से भारत को संपूर्ण बना सकते हैं। कहते हैं की जैसा कर्म मैं करूंगा मुझे देख सब करेंगे, इस सिद्धांत को अपने जीवन का आधार बना ले। मनोरमा शर्मा ने कहा कि यदि हम गरीब हैं तो गरीबों का मुख्य कारण वास्तव में चरित्र की गरीबी है। आजकल छोटे-छोटे बच्चों में भी अश्लीलता पंक्ति जा रही है, उनको भी रोकने का साधन है। परमात्मा शक्ति और उसकी प्रेरणादाई शिक्षाओं पर चलना है। सुआलाल मिश्रा प्रिंसी गुप्ता, गोल्डी कुशवाहा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *