जीवन को स्वस्थ बनाने के लिए साइकिल जरुर चलाये: सुधेश दुबे
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तत्वाधान में सांकेतिक साइकिल यात्रा का आयोजन टाउन हॉल से लाल गेट तक किया गया।
डॉक्टर सुबोध वर्मा ने नगर वासियों से साइकिल चलाकर पर्यावरण बचाने का आवाह्न किया। विभाग संयोजक सुधेश ने कहा जीवन को स्वस्थ बनाना है तो साइकिल चलाकर पर्यावरण को भी स्वस्थ रखना होगा। नारी शक्ति की भी सहभागिता रही। प्रांत नारी शक्ति प्रमुख श्वेता दुबे ने लालगेट पर साइकिल यात्रा का स्वागत किया। प्रांत कचरा प्रबंधन प्रमुख छाया पांडे एवं किरण सिंह, अनुराधा शुक्ला उपस्थित रहीं। साइकिल यात्रा का आयोजन जिला संयोजक पंकज वर्मा, नगर संयोजक संदीप तिवारी के द्वारा किया गया। साइकिल यात्रा में हर आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढक़र अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। ज्योति, संतोष, आर्यन, पुनीत, छोटे, राजेश, कृष्णा, आदर्श, सौरभ, देव कुमार आदि उपस्थित रहे।
विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई साइकिल यात्रा
