सपाइयों ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में धूमधाम से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने मनाया।
कस्बा नवाबगंज स्थित माया गेस्ट हाउस के मालिक समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने साथी राहुल यादव सभासद तथा अन्य साथियों के साथ पीडीए के जननायक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सभी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने की। वहीं विधानसभा के उपाध्यक्ष डाक्टर नवरंग सिंह तथा सोना जानकीपुर के प्रधान समाजवादी पार्टी के नेता विजेंद्र सिंह यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुतुबुद्दीनपुर राजीव यादव ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष साजिद अली खान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया की जन्म दिवस के साथ ही सभी लोग संकल्प लेकर जाएं तथा सन 2027 में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाने का सभी कार्यकर्ता संकल्प लें। इस मौके पर प्रधान अजय राज यादव, नवाबगंज के समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी यादव, सपा कार्यकर्ता तथा नगर पंचायत के सभासद राहुल यादव, हरनाम सिंह यादव, रवि यादव, फारूक अली सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष साजिद अली खान ने अपनी टीम के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस पर कई जगह वृक्षारोपण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *