पकड़े गए गांजा तस्कर से 10 किलो से अधिक गांजा वरामद
औंछा/मैनपुरी, समृद्धि न्यूज।। थाना क्षेत्र में सकीट मार्ग पर मंगलवार की शांय पुलिस मुठभेड़ में फर्रुखाबाद के गांजा तस्कर को 10.600 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में गांजा तस्कर के पैर में गोली लगी है। उसका एक साथी सुरक्षित गिरफ्तार किया गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार की शांय औंछा थानाध्यक्ष अनुज चौहान सकीट रोड के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी सकीट की ओर से एक कार आती हुई दिखाई दी। संदेह होेने पर जब रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी को लखौरा मार्ग पर भगा दिया। पुलिस ने पीछा किया, इस दौरान कार का पहिया पानी भरे गड्ढे में फंस गया। तभी कार से निकले एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बचाव करते हुए पुलिस ने भी फायर किए। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे व चालक को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी ग्रामीण राहुल मिठास मौके पर पहुंचे। पूछताछ करने पर गोली लगने से घायल बदमाश ने अपना नाम बबलू सिंह निवासी गांव जिराख, कायमगंज, फर्रुखाबाद बताया। चालक ने अपना नाम धीरेंद्र निवासी गांव बनैल, गंजडुंडवारा, कासगंज बताया। कार की तलाशी के दौरान 10.600 किग्रा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि बबलू पर हत्या, गैंगस्टर सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बोले एएसपी
एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि बबलू के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर आया था। जेल से छूट कर आने के बाद संभवतरू वह मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा था। जानकारी जुटाई जा रही है।