अलग-अलग घटनाओं में सर्पदंश से महिला समेत दो की मौत

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अलग-अलग घटनाओं ने सर्प के डसने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना अंतर्गत ग्राम नगला नया निवासी दीनदयाल पुत्र झुन्नीलाल ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी। जिसमें बताया कि 11 अप्रैल को समय दोपहर 12.00 बजे के लगभग सुभाष पुत्र राम मनोहर अपने घर की झोपड़ी में साफ -सफाई कर रहा था, तभी सर्प ने काट लिया। जिसको लेकर परिजन राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अपने पीछे अपनी पत्नी विपिन कुमारी उम्र 42 वर्ष एवं पुत्र अमित कुमार उम्र 20 वर्ष एवं पुत्री शिवानी उम्र 18 वर्ष छोड़ गया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी घटना में महिला को सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी सुहानी अपने घर के कमरे में कुछ काम कर रही थी, तभी उसे सर्प ने डस लिया। परिजन उसको लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक अंकित मिश्रा ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *