कमालगंज, समृद्धि न्यूज। सडक़ पर सुखाने के लिए पड़ी मक्का से अनियंत्रित हुए बाइक सवार एक अन्य बाइक से जा टकराये। जिससे बाइक पर सवार अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार छिबरामऊ के गांव त्रिलोकपुर जिला कन्नौज निवासी राकेश यादव अपने गांव की एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में कमालगंज के ग्राम श्रंगीरामपुर आया था। वापस लौटते समय ग्राम दरौरा के सामने रोड पर फैली मक्का जो कि किसान सुखा रहे थे, तभी सामने की तरफ से आ रहे दो युवक जो बाइक पर सवार थे मक्के से अनियंत्रित होकर बाइक तेजी से राकेश यादव की बाइक में जा टकराई। जिससे राकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। आनंन-फानन में परिजन कश्मीर सिंह यादव द्वारा उन्हें सीएचसी कमालगंज लाया गया। जहां पर डॉक्टर मानसिंह वर्मा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं कश्मीर सिंह यादव ने बताया कि मौके पर दोनों युवक बाइक छोडक़र फरार हो गए, जो की नंदपुर के बताए जा रहे हैं। मैंने 108 एंबुलेंस एवं पुलिस को फोन किया, जो मौके पर पहुंची एवं जांच पड़ताल की।
अनियंत्रित बाइक सवार अधेड़ की बाइक से टकराये, मौत
