कमालगंज, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ के गुरसहायगंज मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक टेंपो अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे एक मंदिर की दीवार से टकरा गया। इस दुर्घटना में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।
यह घटना दोपहर करीब एक बजे कमालगंज के रजीपुर के पास घटित हुई। फतेहगढ़ के हाथीखाना निवासी राकेश कुमार (30) गुरसहायगंज से सवारियां लेकर कमालगंज की ओर आ रहे थे। सामने से आ रहे एक बाइक चालक को बचाने के प्रयास में टेंपो बेकाबू हो गया और दीवार से जा भिड़ा। दुर्घटना में टेंपो चालक राकेश कुमार के साथ यात्री राममूर्ति (28), संध्या (26), छुन्नू (3), सिया देवी (55) और सरोजनी (60) घायल हो गए। ये सभी नवाबगंज के सलेमपुर त्योरी और जहानगंज के पतौंजा के निवासी हैं। राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक विकास पटेल और फार्मासिस्ट अनिल कुमार की टीम ने घायलों का उपचार किया। चालक राकेश और सरोजनी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल सिया देवी ने बताया कि वह अपनी बहन सरोजनी के साथ कन्नौज के गुरसहायगंज स्थित मायके से लौट रही थीं। घटना की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ की।
बाइक चालक के बचाने में टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, आधा दर्जन घायल
