बाइक फिसलने से युवक की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाइक फिसलने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक क्रिश्चियन इंटर कालेज के निकट फिसल गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां जहां इमरजेंसी डियूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कन्नौज जनपद के सराय प्रयाग गांव निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद जमील के रूप में हुई। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद मृतक की बुआ के बेटे सिराज ने बताया कि रविवार रात मोहम्मद जमील के चाचा सादिक मंसूरी का निधन हो गया था। जमील अपने चाचा के मातम में शामिल होने के लिए कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र स्थित सराय प्रयाग गांव से फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बहादुरगंज आ रहा था। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के सामने पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। सिराज ने बताया कि उन्हें फोन पर दुर्घटना की सूचना मिली। तब वह लोहिया अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गयी है। सिराज ने बताया मृतक की बेटी का नाम आलिया रहमानी, अलीजा रहमानी और नाहिरा रहमानी है। मृतक की पत्नी का नाम रूबी खानम है। मृतक के पिता फिदा हुसैन पेशे से डॉक्टर हैं। मोहम्मद जमील अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो अन्य भाई भी डॉक्टर हैं। मृतक विवाहित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *