फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को अरुण कुमार पुत्र कैलाश सिंह लोधी उम्र २५ वर्ष निवासी डांडा, मौजा मेरापुर, पोस्ट आरमसराय थाना भोगांव जिला मैनपुरी संकिसा के पास ट्रैक्टर से आलू लोड कराने आये थे। वह ट्रैक्टर के पीछे चल रहे थे। अचानक वह अनियंत्रित होकर गिर गये और ट्राली का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। जिससे अरुण की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन उनके शव को लेकर चले गये।