घर के बाहर अचेत मिले युवक की उपचार के दौरान मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। घर के बाहर अचेत मिले युवक की लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक कुछ दिन पहले ही बहन के घर आया था।
जानकारी के अनुसार नगला वजीर गांव में सोमवार रात एक व्यक्ति अपने घर के बाहर बेहोशी की हालत में मिला। उसे इलाज के लिए लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गयाए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शाहजहांपुर निवासी सुरेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर की सरकारी कॉलोनी निवासी सुरेश पुत्र कुंवर सिंह कुछ दिन पहले फर्रुखाबाद के बढ़पुर विकास खंड स्थित नगला वजीर गांव में अपनी बहन सूरजमुखी के घर आया था। सोमवार रात वह घर के बाहर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने उसे मऊदरवाजा के एक क्लीनिक पहुंचाया। वहां से परिजनों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सुरेश को लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात डॉ0 दीपक तिवारी ने उसका इलाज शुरू किया। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। मृतक की बहन सूरजमुखी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वे इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इसके बाद परिजन शव को अपने घर वापस ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *