अनियंत्रित बाइक फिसलने से युवक घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाइक से दोस्त के यहां जा रहा युवक अचानक सामने से अचानक गाय आ जाने पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गयी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार जनपद मैनपुरी के बेवर निवासी रोहन पुत्र रामपाल सोमवार को बाइक से अपने दोस्त निवासी रजीपुर कमालगंज जा रहा था। रास्ते में अचानक गाय सडक़ पर आ गयी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गयी। जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सक ने उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि युवक का पैर टूट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *