फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सक्सेना समाज महासभा द्वारा दहेज रहित 27वां विशाल सामूहिक विवाह समारोह पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में सम्पन्न हुआ। प्रथम दिन १६ जोड़े एक दूजे के हुए। समाज द्वारा दहेज रहित विवाह समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। जनपद के अलावा दूसरे जनपदों से आये लोगों द्वारा विवाह सम्पन्न हुआ। जयमाल के बाद भांवर व मंडप का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा-कृष्ण सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सक्सेना के निर्देशन में सामूहिक विवाह में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दाताराम सक्सेना, राष्ट्रीय महामंत्री रामनरेश सक्सेना ने व्यवस्था देखी। रामप्रसाद सक्सेना, विजय सक्सेना, मुन्नूलाल सक्सेना, रविन्द्र कुमार सक्सेना, विनोद सक्सेना आदि लोगों ने विवाह सम्पन्न कराया। प्रथम दिन 26 जोड़े एक दूजे के हुए। पांचाल घाट चौकी इंचार्ज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समाज के सभी लोगों ने वरवधू को आशीर्वाद देकर विदा किया।
सक्सेना समाज महासभा द्वारा सामूहिक विवाह समारोह में 26 जोड़े हुए एकदूजे के
