फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार का जनपद हाथरस स्थानांतरण होने पर दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने भावभीनी विदाई दी। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने जिला जज को फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उनके द्वारा किये गये फैसलों व उनकी कार्य कुशलता की सराहना करते हुये उनके उज्जवल भविष्य कामना की। नौकरी है तो सरकार के आदेश का पालन करना ही होगा, कुछ आदेश नौकरी के दौरान कर्मचारी अधिकारी के बीच बने शिष्ट, शालीन, बौद्धिक, आत्मीय संबंध को संवेदना के स्तर पर झकझोर देते हैं।
दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ऋषि यादव ने कहा कि जनपद न्यायाधीश विनय कुमार का जनपद हाथरस स्थानांतरण होने पर विदाई दी गई। इस विदाई से मन द्रवित हो गया। वर्तमान संघ के कार्यकाल को अपने स्नेह और मार्गदर्शन से अभिसिंचित किया। वह कृतित्व इतिहास में स्वर्णाक्षरों से अंकित हो चुका है। उनकी शालीनता, सहजता, विनम्र, निश्छल गंभीरता, कर्मचारियों की वेदना के प्रति अभिभाविकी संवेदना व तत्परता ही विशिष्ट बहुत ही विशिष्ट बनाती है। संघ के पदाधिकारियों अभी और सानिध्य पाने के आकांक्षी थे लेकिन आदेश के आगे विवश हैं। इस दौरान संघ के कर्मचारी मौजूद रहे।
दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने जिला जज को दी भावभीनी विदाई
