अन्नदाताओं को मिलेगी आवारा गौवंशों से निजात

सचिवों ने गौवंशों को पकडक़र गौशाला भिजवाया
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड क्षेत्र में छुट्टा घूम रहे आवारा गोवंशों को पकडऩे के लिए विकास खंड अधिकारी तथा ग्राम पंचायत सचिव ने कमर कस ली है। जिससे किसानों ने राहत की सां ली है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र में आवारा घूम रहे गोवंशों को अन्नदाताओं की मांग पर विकास खंड अधिकारी तथा ग्राम पंचायत सचिव ने पकड़वाना शुरु कर दिया है और उन्हें गौशाला भिजवाया जा रहा है। जिस पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बताते चलें कि नवाबगंज क्षेत्र में काफी दिनों से आवारा गौवंशों द्वारा किसानों की फसल उजाडऩे की शिकायतें विकास खंड अधिकारी से की जा रही थीं। जिसके चलते विकास खंड अधिकारी ने किसानों की समस्या को संज्ञान में लेकर उसका समाधान करने के निर्देश सचिवों को दिये। खंड विकास अधिकारी का निर्देश मिलते ही सचिव कुलदीप राजपूत व प्रमोद शुक्ला अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचे और आवारा गौवंशों को पकडऩा शुरु कर दिया। गुरुवार को ग्राम पंचायत अचरिचा बाकरपुर तथा सिलसंडा आदि ग्राम पंचायत में पहुंचकर सचिवों ने आवारा गोवंशों को पकडऩे का कार्य किया और पकडक़र गौशाला में भिजवाने का कार्य किया। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान, ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप राजपूत, प्रमोद शुक्ला, ग्राम प्रधान तथा पंचायत सहायक, सफाई कर्मचारी सहित पूरी टीम के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *