आर्मी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों ने खेला क्रिकेट मैच

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानाचार्य इलेविन और उप प्रधानाचार्य इलेविन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। मैच का उद्घाटन स्टेशन कमाण्डर तथा विद्यालय के चेयरमैन सिखलाई रेजीमेंट सेण्टर के कमाण्डेण्ट ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने फीता काटकर किया। ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने टास किया। टास उपप्रधानाचार्य इलेविन के कप्तान नितिन चतुर्वेदी ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निश्चय किया। क्रिकेट मैच की शुरुआत ब्रिगेडियर मनीष जैन ने बैटिंग करते हुए चौआ लगा कर की। उपप्रधानाचार्य इलेविन ने अपनी विपक्षी टीम के सामने दस ओवर के मैच में जीत के लिये 86 रन का लक्ष्य रखा, जिसे विपक्षी टीम प्रधानाचार्य इलेविन के ओपनिंग बल्लेबाज नितिन कृपलानी और नितेश शर्मा ने 6 ओवरों में ही बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। नितिन कृपलानी को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी प्रदान की गई। प्रधानाचार्य इलेविन को विजेता और उपप्रधानाचार्य इलेविन को उपविजेता ट्राफी से नवाजा गया। कमेन्ट्री पूर्णिमा अग्निहोत्री और डॉ0 शिवाली वर्मा ने की। तृतीय एम्पायर चंचल शर्मा रहे। इस अवसर पर एसओ मेजर राकेश भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *