फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए नाव सांैपी है।
193 विधानसभा अमृतपुर क्षेत्र में इन दिनों बाढ़ की विभीषिका ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। बाढ़ के तेज बहाव के कारण ग्राम नगला राम प्रसाद में सडक़ें बुरी तरह कट गई हैं, जिससे गांव का संपर्क कट गया है। आवागमन का कोई उचित साधन न होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस विकट स्थिति को देखते हुए ग्राम नगला राम प्रसाद के निवासियों ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व 193 विधानसभा अमृतपुर के पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव को अपनी आपबीती सुनाई और मदद की गुहार लगाई। ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने तत्काल राहत कदम उठाए। उनके निर्देशन में आवागमन की समस्या को दूर करने के लिए ग्राम नगला राम प्रसाद के निवासी रामवीर सिंह, चौधरी मालिखान सिंह, गिरीश यादव और सतीश सिंह आदि को एक नाव प्रदान की गई, ताकि ग्रामीण सुरक्षित रूप से अपनी जरूरत के हिसाब से आ-जा सकें। नाव मिलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इस मौके पर डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव की टीम के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर उदय प्रताप सिंह भोला यादव विधानसभा अध्यक्ष, अनुराग यादव अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, अमित कठेरिया राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जाति, पवन कठेरिया विधानसभा अध्यक्ष सदर फर्रुखाबाद, गोपाल यदुवंशी, छोटू यादव, लाखन कठेरिया मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने संकट की इस घड़ी में पूर्व प्रत्याशी और उनकी टीम द्वारा की गई इस मदद की काफी सराहना की है।
अमृतपुर में संपर्क मार्ग कटने पर डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने ग्रामीणों को सौंपी नॉव
