
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुस्लिम ज़कात फउंडेशन फतेहगढ़ के सदस्यों के सहयोग से जनपद के बाढग़्रस्त इलाकों में ग्राम कटरी सोता बहादुरपुर में 500 लोगों को घर घर भोजन वितरण कराया गया। इस आयोजन में मुहम्मद यूनुस अंसारी ने कहा मानव सेवा हमारा थर्म है। रिजवान ताज ने आह्वान किया कि हमने इतने नजदीक लोग बाढ़ जैसी आपदा से लड़ रहे हैं हम सबको इनका दुख बांटना चाहिए। हाजी अल्लादीन ने कहा हमारी संस्था अपने सीमित साधनों के साथ गरीब और दुर्बल वर्ग के साथ खड़ी रहती है। अध्यक्ष मज़हर मुहम्मद खां ने बताया कि यह व्यवस्था परस्पर सहयोग से की गई है। हमारी संस्था मानवीय कल्याण और सदभावना के कार्यों के लिए तैयार रहती है। जुम्मन भाई राजा भाई के अतिरिक्त ग्राम प्रधान शाहिद हुसैन ने व्यवस्था में सहयोग किया। सपा नेताओं ने जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार के नेतृत्व में खाद्य सामग्री वितरित कीं। निवर्तमान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेडि के जिलाध्यक्ष शशांक सक्सेना ने अपने युवा साथियों के साथ पहुंचकर बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आये और खाद्य सामग्री वितरित करायी। जिसमें लंच पैकेट, पानी, फल, मोमबत्ती, माचिस आदि वितरित की गयी। इस मौके पर शशांक सक्सेना जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, गौरव यादव जिला उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, अजयपाल यादव जिला उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, रोहित शाक्य, विपिन, नीतेश जोशी, देवेश आदि रहे। सौरभ कटियार के सुपुत्र रियांश ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरी तत्परता दिखाई।
