प्रधानमंत्री ने अमृत भारत स्टेशन का वीडियो कान्फ्रेन्सिंग से किया शिलान्यास

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 21 करोड़ की लागत से कोई कार्यों का पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडिया कान्फ्रेसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया। फर्रुखाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए 12 मीटर की चौड़ाई की आधुनिक सीढिय़ों एवं लिफ्ट उपकरणयुक्त उपरगामी पुल समेत दर्जनों पट्टिका पर उल्लेखित विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्वोत्तर रेलवे फर्रुखाबाद जंक्शन पर पुर्नविकास शिलान्यास किया। जिसमें जन सुविधा केंद्र, विश्रमालय, टा्यलेट, अल्पाहार कक्ष, प्रतीक्षालय कोन कोर्स के विस्तार के साथ प्लेटफार्मों का उच्चीकरण, शौर्य ऊजा व्यवस्था, एलईडी व्यवस्था, वाहनों के लिए पार्किंग, रेल वाटिका बागवानी, सर्कुलेटिंग एरिया परिसर आदि का शिलान्यास 11 बजकर 20 मिनट पर हुआ। रेलवे बोर्ड के स्थायी सलाहकार सांसद मुकेश राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर कानपुर से सेंट्रल आनन्द बिहार तक चलने वाली सप्ताहिक एक्सप्रेस तीन दिन चलाया जाने की मांग की गयी। इस मौके पर सीनियर डीसीएम इज्जतनगर मंडल रोहित गुप्ता, सरस्वती वर्मा, डीआरएम पीआरओ राजेंद्र सिंह, डीसीआई अवध बिहारी, विधायक सुशील शाक्य नागेंद्र सिंह राठौर, डॉ0 सुरभि, प्रांशुदत्त द्विवेदी जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, विपिन बिहारी सक्सेना, आशुतोष मिश्रा, एरिया मैनेजर राजीव कुशवाहा, टीआई राजीव झा, ए.ई.एन वेद प्रकाश, अनूप मिश्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *