खाद्य सुरक्षा टीम ने छापामारी कर भरे नमूने, जांच में 31 विशुद्ध (पास) व 4 नमूने निकले अशुद्ध (फेल)

टीम ने 25 खाद्य कारोबारीकर्ताओं को नमूना जांच का दिया प्रशिक्षण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन व भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित फूड सेफ्टी टीम तीन दिवसीय जनपद में जांच व प्रशिक्षण के लिए आयी है। टीम ने कमालगंज के मेन बाजार में २५ खाद्य कारोबार कर्ताओं को नमूना जांच का प्रशिक्षण देकर जागरुक किया। टीम के साथ आये गुलाब सिंह व खाद्य सुरक्षाधिकारी अरुण कुमार मिश्र, विजेन्द्र कुमार ने खाद्य कारोबारकर्ता राहुल पेड़ा, लौंज, पीयूष की दुकान से सौंप लौंग, मीनू के प्रतिष्ठान से सरासों का तेल, धनिया पाउडर, दीपक गुप्ता की दुकान से धनिया पाडर, मंूग दाल, विपिन कुमार की दुकान से बर्फी, पेड़ा, सचिन की दुकान से लौंज, बर्फी, रघुनंदन की दुकदान से काली मिर्च, मिर्च पाउडर, अजय कुमार की दुकान से पेड़ा, बर्फी, विनोद कुमार की दुकान से मैथी, मंूगदाल, लौंग, राजेश की दुकान से उड़द की दाल व मंूग दाल, संतोष की दुकान से काली मिर्च व मिर्च पाउडर, आदील की दुकान से जीरा, हल्दी पाउडर, काली मिर्च, प्रदीप की दुकान से खोया, दूध बर्फी, बफी, मुन्ना की दुकान से हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, शिवम की दुकान से काली मिर्च, जीरा, मसूर की दाल का नमूना लिया गया। जांच के दौरान 31 नमूने विशुद्ध पाये गये तथा 4 नमूने अशुद्ध (फेल) पाये गये। इस कार्यवाही से आसपास के दुकानदारों में हडक़ंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *