
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग क्षेत्र से तमंचा कारतूस सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कमालगंज थानाध्यक्ष राजेश राय, व0उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार ने वांछित धनीराम पुत्र स्व0 तेजराम निवासी देवधरापुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस ३१५ बोर बरामद हुआ। आरोपी पर ८ मुकदमे दर्ज है। वहीं पुलिस ने पोस्को एक्ट में वांछित सूरज कुमार उर्फ लालू पुत्र गुड्डू निवासी ग्राम टडौआ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक अन्य घटना मेंं पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक रघुपाल सिंह, उपनिरीक्षक आनन्द शर्मा, उपनिरीक्षक अय्यूब खान ने अपने हमराहों के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे, तभी वारंटी सर्वेश पुत्र रामलाल निवासी ग्राम चौसेपुर, विजय सिंह पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम हुसैनगंज, नाहर सिंह उर्फ कालीचरन पुत्र रामविलाश यादव निवासी महमदगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
