
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। घोसी में हुए उप चुनाव में सपा के सुधाकर सिंह ने लंबे अंतराल के साथ जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास पर आतिशबाजी चलाकर जीत पर जश्न मनाया गया। वहीं जनपद में अलग-अलग स्थानों पर सपाइयों ने मिठाई बांट आतिशबाजी छुड़ाकर खुशी का इजहार किया। पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू ने कहा कि भाजपा द्वारा जो कुरीतियां फैलायी जा रही हैं उससे वहां की जनता को निजात मिलेगी। पार्टी के लोगों में पहले से उत्साह था। आने चुनाव में घोसी की जीत को लेकर लोकसभा चुनाव में भी लोगों का इंडिया के गठबंधन से विश्वास बढ़ेगा। फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद चुनाव अच्छा लड़ सकते हैं। वह पुराने नेता हैं उन्हें ही आगे आना चाहिए। उन्होंने मशीनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के लोग कुछ भी कर सकते है। वह साम, दाम, दंड अपनाकर राजनीति में बने रहना चाहते हैं। फर्रुखाबाद में हमने राजनीति बहुत की है। अब मैं ८२ वर्ष का हो चुका हूॅ मैं ुचुनाव नहीं लड़ूंगा और लोगों को मौका मिलना चाहिए। मेरे परिवार के बच्चे भी राजनीति में नहीं आना चाहते हैं। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने कहा बुराइयां समाप्त हो गयी हैं। अब समय अच्छाइयों का आना वाला है। अब उन लोगों की जुमलेबाजी नहीं चलेगी। घोसी की जीत से २०२४ की जीत के लिए आगाज हो रहा है। चंद्रपाल यादव ने कहा कि बूथ स्तर पर हमने कमेटी बनायी हैं। हरहाल में समाजवादी पार्टी चुनाव जीतेगी। घोसी की जीत को लेकर सपाइयों ने जगह-जगह जश्न मनाया और मिठाई बांटी। पार्टी कार्यालय पर पूर्व सांसद मुन्नूबाबू ने जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव को माला पहनाकर बधाई दी। वहीं जिला महासचिव इलियास मंसूरी व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने मुन्नूबाबू को माला पहनाकर जीत पर मिठाई खिलायी। इस मौके पर युनुस अंसारी, हाजी अहमद अंसारी, शिवशंकर शर्मा, सुभाषचंद्र शाक्य, रफी अहमद अंसारी, पंकज यादव, अनुज यादव, देवेंद्र सिंह यादव, विवेक यादव, रवी यादव मौजूद रहे। सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निर्वतमान जिलाध्यक्ष शशांक सक्सेना ने लालगेट पर अपने निवास के बाहर मिठाई बांटकर घोसी की जीत पर खुशी का इजहार किया। युवजन सभा के पूर्व प्रदेश महासचिव नाजिम खान, अखिलेश मिश्रा, विपिन यादव, पवन अवस्थी, दीपू यादव, रोहित यादव, इरफान खान, अजहर सिद्दीकी, नूर मोहम्मद, सरवन कठेरिया, समीर खां, फैजान खां मौजूद रहे।
