बसपा की बैठक में गांव चलो अभियान के तहत पार्टी को मजबूत करने पर दिया गया जोर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बहुजन समाज पार्टी की बैठक मसेनी स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। जिला स्तरीय बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीर सिंह अम्बेडकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि कानपुर मण्डल प्रभारी रामनरेश गौतम ने कैडर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को बसपा की रीति रिवाज के बारे में प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान के अन्तर्गत वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा के साथ बहन मायावती की चार बार मुख्यमंत्री रहते हुए उनकी उपलब्धियां बतायी। विशिष्ठ अतिथि सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे विजय कटियार ने कहा कि दिनों-दिन बसपा का कारवां बढ़ रहा है।
लोग ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जुड़ रहे है। आगामी २०२४ में पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटे जीतेगी। इस मौके पर जिला प्रभारी विजय भास्कर, सीताराम, विजय शाक्य, स्वदेश पाल, अजय भारती, सुभाष गौतम, रामदत्त बौद्ध, विनोद गौतम, जहांगीर मंसूरी, मानिक चन्द, कमल शाक्य, प्रमोद जाटव, सियाराम सागर, रामशरन रमन, मनोज सत्यार्थी, शिव किशोर आदि लोग बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *