
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि शहर में आने-जाने वाले लोगों पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। इसके लिए फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ के तिराहे-चौराहे के ४२ स्थानों को चिन्हित किया गया है। इन सभी जगहों पर कैमरे लगाये जायेंगे। पूरे शहर को कैमरा लैस किया जायेगा। जिसमें चौक, लालगेट, आवास विकास तिराहा, भोलेपुर, फतेहगढ़ चौराहा, कचहरी तिराहा, जिला जेल चौराहा, सेन्ट्रल जेल चौराहा, आईटीआई चौराहा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैण्ड, कादरीगेट, टाउनहाल तिराहा, बीबीगंज आदि स्थानों पर कैमरे की नजर रहेगी। हर आने-जाने वाले पर तीसरी आंख का साया रहेगा। शहर में हो रही वारदात व घटनाओं को देखते हुए नगर पालिका ने ४२ स्थानों पर कैमरा लगाने का निर्णय लिया है। जिसका कार्य अगले दो महीने में पूर्ण कर लिया जायेगा। जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृत मिली है। उन्होंने बताया कि साथ ही नगर को हाईटेक बनाने के लिए मॉडल तौर पर टै्रफिक सिंगल लगाये जायेंगे। जिसके लिए ट्रायल के तौर पर लालगेट व फतेहगढ़ चौराहा पर कार्य शुरु होने वाला है। जिसकी तैयारियां पूर्ण हो गई है। अब लोग सिंगल के अनुसार ही सडक़ पर वाहनों को ले जा पायेंगे। जो भी सिंगल तोड़ते पाया गया उस पर नियमों के तहत कार्यवाही की जायेगी। मॉडल टै्रफिक सिंगल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने तैयारी पूर्ण की है। दो स्थानों पर टै्रफिक सिंगनल तैयार किया जायेगा।
