सपा की पैदल यात्रा को जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव ने दिखायी हरी झण्डी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सोमवार को ग्राम झसी में पैदल यात्रा को जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव ने हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया। सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बेंचे लाल यादव ने कार्यक्रम में सहयोग किया। सदर विधानसभा अध्यक्ष यसभान सिंह व जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने पूर्व अखिलेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *