मंडल के सभी बूथों पर मनायी गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती को जनपद के सभी मंडलों में विभिन्न बूथों पर मनाई गई। नगर पश्चिम के बूथ 229 छत्ता दलपत राय में स्थित महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित गोष्ठी का आयोजन हुआ एवं उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। उनका जीवन संघर्षों से भरा हुआ है। उन्होंने भारतीय सनातन परंपरा को नवीनतम युग के अनुसार करने के लिए एकात्मक मानवतावाद की विचारधारा प्रकट की। सन 1937 में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और 1942 में उन्होंने संघ के लिए कार्य करना शुरू किया। सन 1967 को वह भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष चुने गए। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक ने कहा भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल उपाध्याय के मानववाद के सिद्धांत पर आगे बढ़कर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। आजीवन उन्होंने संघ के प्रचारक के रूप में कार्य करके राष्ट्र की सेवा करने का कार्य किया। इस अवसर पर हिमांशु गुप्ता, श्वेता दुबे ने भी विचार व्यक्त किया। संचालन विकास पांडे ने किया। इस अवसर पर स्वदेश दुबे, शिवांग रस्तोगी, अभिषेक बाथम, अभिषेक त्रिवेदी, विवेकानंद पाठक, सोहनलाल दिवाकर, रवि बाजपेई, छोटू दुबे, रामकिशन दीक्षित, संजीव नारायण दीक्षित उर्फ संजू आदि मौजूद रहे।ल के सभी बूथों पर मनायी गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की १०७वीं जयंती फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती को जनपद के सभी मंडलों में विभिन्न बूथों पर मनाई गई। नगर पश्चिम के बूथ 229 छत्ता दलपत राय में स्थित महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित गोष्ठी का आयोजन हुआ एवं उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। उनका जीवन संघर्षों से भरा हुआ है। उन्होंने भारतीय सनातन परंपरा को नवीनतम युग के अनुसार करने के लिए एकात्मक मानवतावाद की विचारधारा प्रकट की। सन 1937 में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और 1942 में उन्होंने संघ के लिए कार्य करना शुरू किया। सन 1967 को वह भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष चुने गए। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक ने कहा भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल उपाध्याय के मानववाद के सिद्धांत पर आगे बढ़कर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। आजीवन उन्होंने संघ के प्रचारक के रूप में कार्य करके राष्ट्र की सेवा करने का कार्य किया। इस अवसर पर हिमांशु गुप्ता, श्वेता दुबे ने भी विचार व्यक्त किया। संचालन विकास पांडे ने किया। इस अवसर पर स्वदेश दुबे, शिवांग रस्तोगी, अभिषेक बाथम, अभिषेक त्रिवेदी, विवेकानंद पाठक, सोहनलाल दिवाकर, रवि बाजपेई, छोटू दुबे, रामकिशन दीक्षित, संजीव नारायण दीक्षित उर्फ संजू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *