पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाईयों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया याद

जनपद में जगह-जगह मनायी गई नेताजी की पुण्यतिथि फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि जनपद में अलग-अलग जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाई। आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर नेताजी मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। समाजवादी पार्टी के कई पुराने नेताओं ने अपनी नाराजगी को छोड़ कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की मौजूदगी में शिरकत की। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी ने जीवन भर गरीबों पिछड़ों और शोषितों की आवाज को उठाया, उसका परिणाम ही है कि आज पिछड़ा और दलित समाज इस स्तर पर पहुंचा है कि उसका भी सामाजिक सम्मान बढ़ा है। प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि हमें नेताजी की एक बात पर हमेशा याद रखना चाहिए कि नेताजी बड़ी से बड़ी गलती को क्षमा कर देते थे और क्षमा भाव ही हमें एक दूसरे को जोड़कर आगे बढऩे के काम आता है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ0 अरविंद गुप्ता ने कहा कि नेताजी को वास्तव में युग पुरुष की उपाधि दी जानी चाहिए, क्योंकि उन्होंने पुरानी प्रथाओं को परिवर्तित किया, समाज को परिवर्तित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने कहा कि उन्होंने बचपन से राजनीति की शुरुआत नेताजी के आशीर्वाद से ही की, आज वह जिस मुकाम पर भी हैं नेताजी की नीतियों और रीतियों पर चलकर ही हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम, जहान सिंह लोधी, सौरभ कटियार, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, मीडिया प्रभारी विवेक यादव, समीर यादव, मनोज मिश्रा, बंटी यादव स्वतंत्र आदि ने अपने विचार व्यक्त कर अपनी अपनी नेताजी से जुड़ी स्मृतियों को याद किया। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य, रमेश चंद कठेरिया, नरेंद्र यादव, चंद्रेश राजपूत, नीलम चौहान, मसरूर खान, राजन यादव, अनुराग यादव, विनीत परमार, विकास गुप्ता, बंटी यादव, डॉ0 नवरंग यादव, मुजीबुल हसन, आशीष शर्मा, शिव शंकर शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन मुन्ना यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *