सपा अधिवक्ता सभा ने नेताजी को श्रद्धासुमन किये अर्पित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव संजय चौहान ने फतेहगढ़ कचहरी परिसर में नेताजी की पुण्यतिथि याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। स्व0 मुलायम सिंह यादव की आज प्रथम पुण्यतिथि पर कचहरी परिसर फतेहगढ़ में सभी समाजवादी अधिवक्तागणों ने नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनकी नीतियों एवं समाजवादी विचारधाराओं पर चलने का आह्वान किया। एक साधारण परिवार से निकलकर आए नेताजी ने अपने संघर्षमय जीवन से सींचकर सपा को इतना बड़ा बनाया। इस अवसर पर संजय सिंह चौहान राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता सभा, देवेन्द्र यादव जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा, सुभाष शाक्य, कुलदीप यादव, अमित यादव, विकास यादव, अशोक पाल, अफजल हुसैन आदि समाजवादी विचारधारा के अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *