
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीरामलीला परिषद की ओर से अस्त्र-शस्त्र तथा धरती पूजन के साथ फतेहगढ़ की रामलीला का शुभारम्भ हुआ। परिषद के अध्यक्ष रवीश द्विवेदी, महामंत्री पंकज अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने हवन में आहूतियां डालीं तथा भगवान के स्वरुपों की आरती उतारी गयी। शाम को भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। रामनिवास सब्जी मण्डी में पुरोहित दिनेश तिवारी ने सुबह वैदिक मंत्रों के साथ हवन पूजन किया। जिसमें परिषद के पदाधिकारियों ने आहूतियां डाली। इस अवसर पर अस्त्र-शस्त्र तथा धरती पूजन किया गया। इसके साथ ही फतेहगढ़ की रामलीला का शुभारम्भ हुआ। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न, जानकी सीता, हनुमान, भगवती दुर्गा आदि की परिषद के अध्यक्ष रवीश द्विवेदी, महामंत्री पंकज अग्रवाल, संजय रस्तोगी, मुन्नालाल वैष्र्णेय, चमन टंडन, श्रवण कुमार चक, नरेश वर्मा, नारायन त्रिवेदी, गिरीश बाथम, पंकज प्रकाश, सोनू मिश्रा ने आरती उतारी। रात में भगवान गणेश की शोभा यात्रा निकाली गई। जो परेड ग्राउंड तक वापस रामनिवास आयी। जहां लोगों ने भगवान गणेश का पूजन किया। रवीश द्विवेदी ने बताया कि १२ अक्टूबर को शिव बारात तथा १८ अक्टूबर को राम बारात निकाली जायेगी।
