
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरन के साथ जिलाध्यक्ष केके यादव व पूर्व सैनिकों ने सैफई जाकर मुलायम सिंह की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। कर्नल शरद शरन ने कहा कि मुलायम सिंह को हमेशा लोग याद करते रहेंगे। जिलाध्यक्ष केके यादव ने कहा कि आज भी सभी के दिलों में नेता जी बसे है। अशोक कुमार ने कहा कि मुलायम सिंह जैसा नेता न कभी था और न कभी हो पायेगा। हम सबके वह प्रेरणा श्रोत है। उनके बताये हुए पदचिन्हों पर चलें, यही नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर बेंचे लाल यादव, अमित यादव, अशोक कुमार, राजेन्द्र सिंह, हरीश कुमार, अजगर सिंह, रामधार सिंह, अवधेश सिंह, यशभान सिंह, पवन कुमार बाथम आदि लोग मौजूद रहे।
