योग प्रतियोगिता में उमारानी प्रथम, आकांक्षा रही द्वितीय

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान रजलामई में योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। योग प्रतियोगिता में महिला वर्ग में तीन सदस्यीय विशेषज्ञों के निर्णायक के अनुसार उमारानी को प्रथम, डा0 आकांक्षा द्वितीय स्थान पर रही। डायट प्रवक्ता कमल किशोर द्विवेदी आदि की देखरेख में योग प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि योग करने से शारीरिक कष्ट दूर होते है व मानसिक विकास होता है। विद्यालय में शिक्षक बच्चों को योग कराये। जिससे उनकी शारीरिक क्षमता बढ़े और मन लगाकर पढ़ाई कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *