मासिक शिक्षक संकुल बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। न्याय पंचायत मुडौल की मासिक शिक्षक संकुल की मनोज कुमार की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में आयोजित हुई। बैठक का संचालन योगेंद्र कुमार ने किया। बैठक में सितंबर माह की वर्गवार छात्र संख्या, डीबीटी में बच्चों के फोटो अपलोड, कायाकल्प की वर्तमान स्थिति, एप पर बच्चों का निपुण परीक्षण, बच्चों की 85 प्रतिशत उपस्थिति, आधार विहीन छात्रों की संख्या, इस माह तक निपुण छात्रों की सूची, दिसंबर माह तक निपुण स्कूल बनाने पर विस्तार से जानकारी देने के बाद संकुल प्रभारी मनोज कुमार ने मासिक बैठक में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित स्कूलों की सूची खंड शिक्षाधिकारी को दी जायेगी, क्योंकि महानिदेशक के आदेशानुसार मासिक बैठक में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षा मित्र और अनुदेशक अनिवार्य रूप से शामिल होंगे। इस दौरान राजकिशोर शुक्ल, अंकित गंगवार, शिवम् यादव, अनुराधा यादव, कंचनलता, दयावती, प्रिया राजपूत, कल्पना सक्सेना, कामिनी, विद्या, आशा, उमा आदि उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल ने बैठक आयोजन के समय को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए स्कूल समय में ही बैठक आयोजित कराने की मांग करते हुए बताया कि सर्दियों में पांच बजे तक बैठक संचालन काफी अव्यवहारिक है और दूरदराज स्कूलों में कार्यरत शिक्षिकाओं को बहुत कठिनाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *