
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे के साथ प्रतिनिधि मंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक को मिला। शिक्षकों ने शिक्षा सेवा चयन बोर्ड चयनित होकर सितंबर २०२३ से अक्टूबर २०२३ तक विद्यालय में कार्य ग्रहण किया है। उनके वेतन भुगतान शिक्षा निदेशक के आदेश के क्रम में दीपावली के पूर्व भुगतान जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश से किया गया है। संगठन के प्रयास से वित्त एवं लेखाधिकारी द्वारा सभी प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों को अविलंब वेतन बिल प्रस्तुत करने का आदेश ०९ नवंबर कर दिया गया है। नवीन शिक्षकों का वेतन बिल संबंधित शिक्षक के शपथ पत्र नोटेरी लेखाकार प्रियांक दुबे के पास जमा करें। प्रतिनिधि मंडल में संतोष कुमार दुबे, नरेंद्र सिंह सोलंकी, सतेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
