जो लोग ईश्वर की योजना समझते है वे उद्धार पाते है- पास्टर अभिषेक मुरार

संयुक्त कंवेंशन में चारों चर्चों के लोगों ने लिया भाग
रखा चर्च के ग्राउंड में कंवेंशन का हुआ आयोजनफर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीएनआई चर्चेज फर्रुखाबाद डायोसिस ऑफ आगरा, चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के द्वारा अध्यात्मिक जागृति सभायें १४वीं संयुक्त कन्वेंशन का आयोजन रखा चर्च के ग्राउंड फतेहगढ़ में सम्पन्न हुआ। भागलपुर से पधारे मुख्य वक्ता पास्टर अभिषेक आईजेक मुरार व सिंगर अमन व अभिषेक मुरार ने कैंडिल जलाकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अभिषेक मुरार ने प्रथम कैंडिल जलायी, द्वितीय कैंडिल अमन मुरार, तृतीय कैंडिल रैव्ह जयपाल मैसी व चौथी कैंडिल स्टीफन मसीह ने जलायी। पास्टर अभिषेक मुरार का स्वागत सनी जयवंत, अमन मुरार का स्वागत विनीता सिंह व प्रियंका मैसी, मुकेश डेविड ने किया। जयपाल मैसी का स्वागत राजेश मसीह ने किया। निशा मैसी को आरएम फ्लूमर ने बैच विनीता सिंह द्वारा लगाया गया। अभिषेक मुरार द्वारा प्रभु के वचन पढक़र शुरुआत करते हुए बताया कि ईश्वर सभी के लिए कुछ न कुछ योजना बनाता है। जो लोग ईश्वर की योजना के बारे में समझते है वह उद्धार पाते है। क्योंकि बिना ईश्वर की नजदीकी में रहे किसी का उद्वार होना असंभव है। पास्टर मुरार ने बाइविल से बहुत सी जगह पढक़र लोगों को समझाया और उनकों शानदार वचन समझ में आया। पास्टर मुरार के वचन का मुख्य आकर्षण का बिन्दु नुहू के जीवन के इर्द-गिर्द घूमता रहा। उन्होंने नुहू की कश्ती व जलप्रलय से दुनिया कैसे नाश हुई थी इसकों भी समझाया और ईश्वर ने नुहू से वादा भी किया था कि जो ईश्वर की भक्ति आराधना, उपासना, अज्ञाओं में लगा रहता है वह मुक्ति पाता है। ईश्वर ने नुहू को नहीं बचाया, बल्कि उसके पूरे घर को बचाया और यह बाइविल में कहा और लिखा इस पर भी प्रकाश डाला। उनके परिवार को अलग आशीष दी। पास्टर मुरार रात्रि १० बजे तक अपने वचनों को देते रहे और लोग ध्यान पूर्वक सुनते रहे। सीएनआई रखा चर्च के सण्डे स्कूल के बच्चों ने गानों से मन मोह लिया। सीएनआई बढ़पुर चर्च के बच्चों ने गाने सुनाकर प्रस्तुतियां दी। चारों चर्चों के लोगों ने आराधना कर चार-चांद लगाये। रेव्ह जयपाल मैसी ने प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर डा0 नीतू मसीह, राजेश मसीह, मुकेश डेविड सहित चारों चर्चों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *