सपा नेताओं ने केक काटकर मनायी फर्रुखाबाद की 309वीं वर्षगांठ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष द्वारा फर्रुखाबाद की 309वीं वर्षगांठ के मौके पर त्रिपोलिया चौक पर केक काटकर स्थापना दिवस मनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने केक काटकर वर्षगांठ बनाई। उन्होंने कहा कि नवाब फरुक शियर द्वारा 309 वर्ष पूर्व फर्रुखाबाद की नींव रखी गयी थी। नबाब साहब ने हमेशा हिन्दू और मुस्लमान की गंगा जमुनी तहजीब को हमेशा जिंदा रखा। भाजपा हिन्दू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद के विवादों को तूल देकर खत्म नहीं करना चाहती है। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी उरूज खान, डॉ0 शिवम अवस्थी, आदित्य मिश्रा, अंकित चतुर्वेदी, अरुण दीक्षित, अभिषेक गुप्ता, अफजल खान, खुर्शीद अहमद, अतुल वर्मा, अभिषेक गिहार, अमित यादव, आशुतोष जाटव, मो0 नफीस, रिंकू यादव, अमित यादव, अमन भारद्वाज, रवि बाल्मीक, गौरव सकसेना, विमल कुमार गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *