
नमो एप पर सदस्यों को जोडऩे में फर्रुखाबाद में पहले स्थान पर पहुंचे विकास राजपूत
सांसद मुकेश राजपूत जोड़ सके अब तक सिर्फ 320 सदस्य
रुपेश गुप्ता 7 नम्बर, सदर विधायक 8 नम्बर, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष/एमएलसी पहुंचे 10वें स्थान पर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नमो एप पर लोगों को जोडऩे के लिए भाजपा का बड़े स्तर पर अभियान चल रहा है। कई पाठशाला भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने को आयोजित हो चुकी है। खुद जिला प्रभारी शिव महेश दुबे पार्टी नेताओं को भी इस संबध में गंभीरता से काम करने के निर्देश दे चुके है।

फर्रुखाबाद में सोमवार से नमो एप पर लोकसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे विकास राजपूत प्रथम स्थान पर चल रहे है। विकास राजपूत ने जिले के बड़े बीजेपी नेताओं, जन प्रतिधियों को पीछे छोड़ दिया है। आम जनता में विकास राजपूत को लेकर विश्वास दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। जिसका नतीजा भी अब दिखने लगा है। जहां सभी संसाधन होने के बाबजूद सांसद मुकेश राजपूत सिर्फ 320 सदस्यों को ही जोड़ सके है। वहीं अन्य नेताओं का तो लिस्ट में अता पता ही नहीं है।
वहीं विकास राजपूत के साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़ते नजर आ रहे है। गौर तलब है कि विकास राजपूत गैस सिलेंडर के दाम कम करने को सीएम योगी को पत्र भी लिख चुके है। भाजपा नेता विकास राजपूत ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। पीएम मोदी उनके आदर्श है। नमो एप पर उन्हें प्रथम स्थान पर पहुंचाने बाली जिले की जनता है व फर्रुखाबाद की जनता के लिए अंतिम सांस तक समर्पित रहेंगे।
7 वे स्थान पर ज़िलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता- 30 सदस्य
8 वे स्थान पर सदर विधायक मेजर- 26 सदस्य
10 वे स्थान पर प्रांशु दत्त द्विवेदी- 16 सदस्य
