फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक पार्टी कार्यालय आवास विकास पर सम्पन्न हुई। साथ ही सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 26 जनवरी को पार्टी कार्यालय लखनऊ में होने वाली बैठक को लेकर चर्चा हुई। सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव मौजूद रहे। प्रदेश से नियुक्त पदाधिकारी प्रदेश सचिव रामाधार सिंह व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश सिंह का फूल मालाओं से पार्टी कार्यालय पर स्वागत कर उन्हें बधाई दी गई। अनिल कुमार व पवन कुमार, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

सुमित शाक्य बने सपा के जिला उपाध्यक्ष
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने अपनी कार्यकारिणी में नवाबगंज निवासी सुमित शाक्य को जिला उपाध्यक्ष मनोनित किया है। सुमित शाक्य इससे पहले भी लोहिया वाहिनी के संगठन में रह चुके है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर, जहान सिंह लोधी, उदय प्रताप भोला यादव, प्रदीप यादव टीटू आदि लोग मौजूद रहे। सुमित शाक्य का पार्टी कार्यालय पर माला पहनाकर स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने जिला उपाध्यक्ष बनने पर सुमित को बधाई दी। सुमित यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव में संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर भेजेंगे।

