पी0एम0 सेचुरेशन ड्राइव के तहत चल रहे कार्य में अधीनस्थों को आ रहीं काफी दिक्कतें

जिलाधिकारी ने श्रंगीरामपुर व बहोरन टप्पा हवेली में चल रहे कार्य का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा ग्राम श्रंगीरामपुर व बहोरनपुर टप्पा हवेली में चल रहे पी0एम0 सेचुरेशन ड्राइव के अंतर्गत हो रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधीनस्थों को युद्द स्तर पर कार्य संपन्न करने के निर्देश दिये। बताते चलें कि फार्मर फील्ड सत्यापन लेखपाल के द्वारा किया जाता है। ऐप के द्वारा आधार कार्ड क्यू आर कोड को स्कैन के पश्चात स्वत: आधार नम्बर आने पर सत्यापन किया जाता है। पूरे जनपद में किसानों का सत्यापन मात्र एक चौथाई ही हो सका है। सह खातेदार का आधार से लिंक न होना एक चुनौती है। किसानों के आधार नंबर मोबाइल से लिंक न होना एक समस्या है। मृतक के आश्रित व जमीन बेचे जाने पर क्रेता का भूमि का आधार से लिंक न होना भी तीसरी चुनौती है। वृद्ध व्यक्तियों का फेशियल ई-केवाईसी न होना चौथी समस्या है। किसानों के वर्हिगमन से एकत्रित न होना भी एक चुनौती है। सर्वाधिक डाटा फीडिंग फर्रुखाबाद की सदर तहसील की 45.85 प्रतिशत हुई है। जो सत्यापित है। अधिक कार्य के लोड के कारण एप क्रेश हो जाता है। तब कार्मिकों व कृषकों को घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ती है। बायोमैट्रिक व्यवस्था लागू होनी चाहिए। खतौनी से वर्तमान स्टेटस के अनुसार एप में डाटा उपलब्ध कराने के लिए सॉफ्टवेयर में आवश्यक व्यवस्था होनी चाहिए। एप में डाटा खतौनी के अनुसार अपडेट न होने के कारण अधिक संख्या में कृषकों का लौट जाना एक कठिनाई है। अधिक प्रचार प्रसार की भी आवश्यकता है। अनेक कृषकों के पास मोबाइल फोन न होने पर भी समस्या उत्पन्न होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *