किन्नरों के लटके झटकों ने राहगीरों को खूब रिझाया

फतेहगढ़ के मुख्य मार्गों से निकाली भव्य कलश यात्रा
17 जनवरी से चल रहा है अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में किन्नरों ने भव्य कलश यात्रा निकाली तथा लोगों को अपने लटके झटके से खूब रिझाया। वहीं अयोध्या में भगवान श्री राम की हो रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी किन्नरों ने लोगों को जागरुक किया।
जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ के रामप्यारी गेस्ट हाउस में किन्नरों का 17 जनवरी से अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन चल रहा है। जिसमें दूर-दूर के आये किन्नरों का जमावड़ा है।

रविवार को कलश यात्रा निकाली गयी। जो फतेहगढ़ के जेएनवी रोड कोतवाली होते हुए छोटी जेल से अपने निज स्थान पर पहुंची। इस दौरान किन्नरों ने जमकर नृत्य किया। सोने चांदी, हीरे के आभूषणों से सुशोभित किन्नरों ने अपने लटके झटके से राहगीरों को खूब लुभाया। उनकी भव्य साज सज्जा देखकर लोग अपने को ठहरने से नहीं रोक सके। कलश यात्रा में किन्नर घोड़े पर होकर चल रहे थे। साथ में डीजे भी बज रहा था। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी साथ-साथ चल रही थी। साथ ही किन्नरों ने अयोध्या में भगवान श्री राम की हो रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी लोगों को जागरुक किया। कलश यात्रा 27 जनवरी तक चलेगी और लगातार कार्यक्रम चलते रहेंगे। इस दौरान मोहल्ला ग्रानगंज की हीरा, ख़ुशबू, सोनिया, बिजली, टीना, रुबीना कलश यात्रा में शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *