नशे में धुत युवकों ने ढाबे पर की तोडफ़ोड़, कर्मचारियों को पीटा

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। फैजबाग शमसाबाद मार्ग पर स्थित पटेल ढाबा पर बीती रात्रि बाइकों पर सवार लगभग दर्जन भर नशेड़ी युवक खाना खाने पहुंचे। युवकों ने खाने का आर्डर दिया, तो कर्मचारियों ने खाना खिलाया। आरोप है खाना खाने के बाद आरोपी शराब के नशे आपस में ही भिडऩे लगे। वाद-विवाद के बीच कुर्सियां चलने लगी, तो कई कुर्सियां टूट गई। कर्मचारियों द्वारा बीच बचाव करते हुए विरोध किया गया, तो आरोपी युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। कर्मचारियों ने ढाबा संचालक सुमित गंगवार निवासी कुइयाखेड़ा को घटना की सूचना दी। ढाबा संचालक ने सूचना कस्बा फैजबाग पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। ढाबा संचालक के अनुसार आरोपियों द्वारा गाली-गलौज तथा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही कुर्सियों को तोड़ा गया। चौकी प्रभारी फैजबाग जे0के0 पटेल ने बताया ढाबे पर खाना खाने तथा पैसे मांगने को लेकर विवाद होने की मौखिक सूचना दी गई थी। पुलिस को भेजा गया था। उन्होंने यह भी बताया कि तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *