समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत जनपद स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिता सम्पन्न

छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया मंत्रमुग्ध
प्रतियोगिता में सिदरा, रिषिका, मालती, मोनिका, बुशरा, निशि, आन्या ने मारी बाजी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कालेज में समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत जनपद स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह, प्रबंधक सुनील अग्रवाल, प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी व महेश राजपूत, संतोष त्रिपाठी, प्रमोद गंगवार, डा0 संदीप चतुर्वेदी, नीरज अग्रवाल, रीता द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलन व सरस्वती पूजन कर किया गया। संचालन इन्द्रा राठौर व दर्शना शुक्ला ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था पूनम शुक्ला ने देखी। निर्णायक समिति में रामदास कुसुमलता व तनुजा सरकार ने भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कालेज, नारायन आर्य कन्या इंटर कालेज, सिटी गल्र्स इंटर कालेज, महावीर इंटर कालेज, मोहन लाल शुक्ला इंटर कालेज आदि विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। रंगोत्सव प्रतियोगिता में दस विधायें जैसे-सुलेख कैलीग्राफी, निबंध, स्लोगन, पोस्टर, रंगोली, वॉल पेटिंग, निष्प्रयोज्य सामग्री वस्तुओ का निर्माण, क्रॉफ्ट, कोलाज मैकिंग, स्केचिंग आदि प्रतियोगितायें सम्पन्न हुई।

प्रतियोगिता के विषय सब पढ़े-सब बढ़े पर सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सुलेख प्रतियोगिता में सिदरा प्रथम, तनीषा द्वितीय, सोनाक्षी पाण्डेय तृतीय रही व बालक वर्ग में आर्यन प्रथम, प्रणब प्रताप सिंह द्वितीय रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में रिषिका प्रथम, अलीशा खान द्वितीय, प्रज्ञा तृतीय रही। बालक वर्ग में राजेश शर्मा प्रथम, प्रियांश कुमार द्वितीय रहे। निबंध प्रतियोगिता में मालती देवी प्रथम, वैष्णवी दुबे द्वितीय, स्वाती अवस्थी तृतीय रही। बालक वर्ग में हर्ष शर्मा प्रथम, हरिओम द्वितीय रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में मोनिका देवी प्रथम, मुन्तहा व सबीहा द्वितीय, तनु शर्मा तृतीय रही। बालक वर्ग में अभिषेक बाथम प्रथम, अंकुश द्वितीय रहे। रंगोली प्रतियोगिता में बुशरा खातून प्रथम, आराध्या द्वितीय, जोया कायनात तृतीय रही। निष्प्रयोज्य सामग्री सीवी तिवारी प्रथम, निशु भारती द्वितीय, अनामिका तृतीय स्थान पर रही। क्रॉफ्ट प्रतियोगिता में निशी शाक्य प्रथम, मानवी द्वितीय, सौम्या तृतीय रही। कोलॉज मेकिंग प्रतियोगिता में आन्या भारद्वाज प्रथम, सांझ द्विवेदी रही। वॉल पेटिंग में इषिका गुप्ता प्रथम, काजल बाथम द्वितीय स्थान पर रही। स्केचिंग प्रतियोगिता में आयुषी पाठक प्रथम, सोनम मिश्रा द्वितीय, शिखा सिंह तृतीय रही। बालक वर्ग में किशन कुशवाहा रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शना आर्य, सुनीता पाण्डेय, जया अवस्थी ने कराया। छात्रा यशिका शुक्ला द्वारा नृत्य प्रस्तुति व गीता उपदेश पर समूह नृत्य की सभी ने सराहना की। प्रतियोगिता में सभी शिक्षिकाओं ने सहयोग किया। इस मौके पर शिक्षिका मंजू सिंह, जया सिंह, दर्शना आर्या, राधा दीक्षित, सीमा देवी, पारुल मिश्रा, नमिता वर्मा, अंजना दीक्षित, अर्चना देवी, अंजली यादव, कुसुमलता, सुनीता पाण्डेय, अर्चना कपूर, पवित्रा राठौर, वरिष्ठ लिपिक अजंट सिंह, राघव मिश्रा, प्रदीप कुमार, पंकज औदिच्य व शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *