फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के 143 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया स्थापना दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल पर फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के 143 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस स्टेशन महोत्सव के रूप में मनाया गया।
पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य जितेंद्र सिंह एवं संजीव कुमार गुप्ता तथा इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य विपिन बिहारी सक्सेना ने केक काटा। इज्जतनगर मंडल द्वारा एक भव्य फिल्म प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें फर्रुखाबाद का संक्षिप्त इतिहास, स्टेशन का परिचय, रेलवे स्टेशन पर वर्तमान मेंं यात्री सुख-सुविधाओं एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। रेलवे स्टेशन पर स्टेशन परामर्श समिति के सदस्य शैलेंद्र भदौरिया, अनिल श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा एवं नरेंद्र आर्या मौजूद रहे। मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष त्रिपाठी ने बताया कि 143 वर्ष पूर्व यानी 1 फरवरी 1881 को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन अस्तित्व में आया था। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए जा रहे पुनर्विकास के कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *