व्यापारियों का उत्पीडऩ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा:संदेश अग्रवाल

उद्योग व्यापार मण्डल फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ की युवा इकाई की बैठक सम्पन्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
उद्योग व्यापार मंडल की फतेहगढ़ व फर्रुखाबाद युवा इकाई की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता उमेश चतुर्वेदी ने की। जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी, जिला महामंत्री प्रमोद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुभाष बंसल, सर्वेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला मंत्री एवं मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंच पंकज गुप्ता, राजू गौतम, जितेंद्र अग्रवाल, मुन्नालाल वाष्र्णेय, यूनुस अंसारी, राहुल बंसल, डंपी पांडे आदि व्यापारी शामिल हुए। नव नियुक्त फतेहगढ़ युवा अध्यक्ष संदेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीडऩ किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। मैं व्यापारियों की किसी भी समस्या के लिए सब एक जुट होकर हमेशा संघर्ष करने के लिए तैयार है।

जिलाध्यक्ष बॉबी मिश्रा ने कहा कि युवाओं को जब भी जरूरत पड़े तो हमारी पूरी जिला कार्यकारिणी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर तैयार है। युवा इकाई जिलाध्यक्ष राहुल बंसल ने कहा कि हमारे युवा साथी अपने सीनियर साथियों से तालमेल बनाते हुए और उनके बहुमूल्य परामर्शों के साथ अपने संगठन में व्यापारी हित के लिए कार्य करते रहेंगे। प्रमोद गुप्ता, सर्वेश अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, यूनुस अंसारी, जितेंद्र अग्रवाल आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर संदेश अग्रवाल, रविकांत गुप्ता, अवनीश मिश्रा, किशन वर्मा, अर्पण अग्रवाल, प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, अतुल वर्मा, नितिन गुप्ता, राजा सक्सेना, मयंक दुबे, गोविन्द कश्यप, अमन शुक्ला, शुभम राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *