फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा जोन आगरा द्वारा समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में दुकानों के व्यवस्थापन, राजस्व प्रगति एवं प्रवर्तन कार्यों की आबकारी निरीक्षक वार समीक्षा की गई। प्रथम चरण की लॉटरी के उपरांत अव्यवस्थापित दुकानों को ई-लॉटरी के द्वितीय चरण में ही व्यवस्थित किए जाने के निर्देश निर्गत किये गए। जिला आबकारी अधिकारी एवं समस्त आबकारी निरीक्षकों को पुलिस व प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी प्रवर्तन कार्य करने के निर्देश किये गए। जनपद में कम उठान, निकासी वाली दुकानों को चिन्हित कर सघन निरीक्षण करते हुए शत-प्रतिशत राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने हेतु समस्त सम्भव प्रयास करने के निर्देश दिये गये। समस्त दुकानों पर ऑनलाइन पेमेंट प्राप्त करने, सीसीटीवी कैमरे को निरंतर चालू रखने व टोलफ्री नम्बर अंकित होने की सुनिश्चितता करने के निर्देश दिए गए। प्रधान/आबकारी सिपाही को बीट के ग्राम प्रधान, सचिव व चौकीदार से सम्पर्क स्थापित करते हुए किसी भी प्रकार की अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम हेतु तत्काल निरोधक कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये।

