सी0पी0आई0 में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

फेयरवेल पार्टी में बच्चों ने एक दूसरे को दी विदाई, हुए भावुक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
सीपी इण्टर नेशनल स्कूल में कक्षा बारह के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन हुआ। शुभारंभ उपनिदेशिका अंजूराजे ने मां सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विद्यालय में विद्या की देवी मां सरस्वती का हवन पूजन भी किया गया। कक्षा 11 व अन्य छात्रों ने नृत्य गायन व अभिनय के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय की निदेशिका डॉ0 मिथलेश अग्रवाल ने अपने सन्देश में छात्रों को बधाई व शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि छात्रों का भले ही हम से दूर जाकर पढऩे का समय आ रहा हो, लेकिन जब भी हमारी कोई आवश्यकता महसूस होगी तो मैं और मेरा विद्यालय छात्रों की हर संभव मदद करेगा। उपनिदेशिका अंजू राजे ने कहा छात्रों को अपने लक्ष्य प्राप्त होने तक मेहनत की दिशा में और अधिक आगे बढऩा है तथा ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी को उज्ज्वल भविष्य और आकर्षक बौद्धिक क्षमता तथा बल बुद्धि और विद्या प्राप्त हो। प्रधानाचार्य डा0 विनोद चंद्र शर्मा ने कहानी सुनाकर उत्साह वर्धन किया। मिस्टर फेयरवेल उदित व मिस फेयर वेल प्रांतिका को मिला। निष्ठा को सीपीआई लोरिएट चुना गया।

छात्र प्रमुख उदित प्रधान एवं नंदिनी ने सभी छात्रो का नेतृत्व करते हुए कहा कि हम सब कितनी भी दूर चले जाए अथवा कितने भी बड़े हो जाए, परन्तु गुरुजनों से न कभी दूर हो सकते है न उनसे कभी बड़े हो सकते हैं। गुरू जन हमारे माता पिता और भगवान है। संचालन ओंकार पांडे, सेमसन पाल, अनुभवी व अंशिका ने किया। इस अवसर पर नवीन शाक्य, नरेश कुमार, अतुल श्रीवास्तव, सीके कटियार, शिवानी मिश्रा, ज्योति प्रधान, विनय कुमार, संजीव द्विवेदी, शिवा सिंह, संगीता सारस्वत, पूरन श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *