संकल्प दिवस के रुप में मनायी गई स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी की पुण्यतिथि

विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में ब्रह्मदत्त को दी श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया। लोहाई रोड स्थित भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में हवन पूजन के साथ पुण्य तिथि मनायी गई। पुण्य तिथि में परिवार के लोगों ने आहूतियां देकर स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी की आत्मा की शांति के लिए दुआ की। पूर्व ऊर्जा मंत्री स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने राम मंदिर आंदोलन में बढ़-चढक़र भाग लिया था और उन्होंने राम मंदिर की भूमि मंदिर के नाम रजिस्ट्रर्ड कराने की पहल की थी। 10 फरवरी शनिवार को पुण्य तिथि पर बड़ी संख्या में भाजपा के लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

पुण्य तिथि को संकल्प दिवस के रुप में मनाया गया। आचार्य चन्द्रदेव शास्त्री ने विधि विधान से हवन सम्पन्न कराया। इस अवसर पर अनीता द्विवेदी, प्रियांक द्विवेदी, सुधेश दुबे, श्वेता दुबे, प्रीती तिवारी, बबिता पाठक, सुमन राठौर, मीरा सिंह, चित्रा अग्निहोत्री, डा0 हरिदत्त द्विवेदी, ज्ञानेश गौड़, रामनरेश दीक्षित, अनिल सिंह, सुनील मिश्रा, विक्रांत सिंह राना, रुपेश गुप्ता, डीएस राठौर, परशुराम वर्मा, शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे। लखनऊ में सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पूर्व मंत्री स्व0 ब्रह्मदत्त के द्वारा राम मंदिर के कार्यों एवं राजनैतिक क्षेत्र में उनका योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *